कलश यात्रा निकाली गयी

अनुष्ठान. बानो में तीन दिन का यज्ञ व अखंड हरिकीर्तन शुरू शिव मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ सह अखंड हरिकीर्तन कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया़ कार्यक्रम के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए़. बानो (सिमडेगा) : बानो चौक स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय […]

अनुष्ठान. बानो में तीन दिन का यज्ञ व अखंड हरिकीर्तन शुरू
शिव मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ सह अखंड हरिकीर्तन कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया़ कार्यक्रम के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए़.
बानो (सिमडेगा) : बानो चौक स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ सह अखंड हरिकीर्तन सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है़ कलश यात्रा की अगुवाई रामरेखा बाबा उमाकांत जी महराज ने किया.
कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर जराकेल होते हुए लचरागढ़ स्थित देवनदी पहुंची़ वहां से महिलाओं ने कलश में जल उठाया और क्षेत्र भ्रमण करती हुईं कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित की गयी़ यजमान के रूप में तिलकु चौरिसया सह पत्नी शामिल हुए. पुजारी की भूमिका भरतु दुबे, मनोहर पंडित ने निभायी. अखंड हरिकीर्तन में लचरागढ़, कोेलेबिरा, जलडेगा, बरसलोया, चाटुओडा, बांकी व उकौली के अलावा ओड़िशा की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं.
अपने प्रवचन में रामरेखा बाबा ने कहा कि मनुष्य एक-दूसरे के सहयोग से ही मंजिल प्राप्त कर सकता है. इस अवसर पर नीलाबंर चौरिसया, विश्वनाथ बड़ाइक , नीलू चौरिसया, विंदेश्वरी साहू, नीरज साहू, राजकुमार साहू, सुरेंद्र तिवारी, बिल्लु अग्रवाल, विकास साहू, संजय साहू, नंद किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, उदय सिंह, रूपेश सिंह, शिवनंदन बड़ाइक , विजय उपाध्याय व अरविंद साहू सहित अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >