अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत

सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के साथ गुरुवार को नगर परिषद सभागार में अधिकारियों ने एक बैठक की. बैठक में अधिकारियों ने फुटपाथ दुकानदारों से कहा कि शहरी क्षेत्र में अब बेतरतीब तरीके से दुकानों को नहीं लगाने दिया जायेगा. शहरी क्षेत्र में आज अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण हटाने […]

सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के साथ गुरुवार को नगर परिषद सभागार में अधिकारियों ने एक बैठक की. बैठक में अधिकारियों ने फुटपाथ दुकानदारों से कहा कि शहरी क्षेत्र में अब बेतरतीब तरीके से दुकानों को नहीं लगाने दिया जायेगा. शहरी क्षेत्र में आज अतिक्रमण हटाया गया.

अतिक्रमण हटाने के कारण परेशान दुकानदारों के साथ अधिाकारियों ने बैठक कर सभी को बताया कि शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण की छूट नहीं दी जायेगी. लोग चक्का वाला ठेला में दुकान लगायें.

गुमटी की साइज छोटी होनी चाहिए़ मेन रोड में नाली से बाहर तथा कचहरी रोड के किनारे दुकान लगाने की इजाजात नहीं दी जायेगी. बैठक में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी हीरा चौधरी तथा सीटी मैनेजर रोहित डेविड व अनांत खलखो ने दुकानदारों से कहा कि वे अपने ठेला या गुमटी के पास डस्टविन रखें.

दुकान के पास कचरा फेंकने पर जुर्माना किया जायेगा. दुकानदारों ने अपनी गुमटी व ठेला को ब्लू रंग से रंगने की बात कही. बैठक में अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी के अलावा काफी संख्या में फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >