गाजे-बाजे के साथ निकली शिव की बारात

भक्ति. सिमडेगा व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनी शिवरात्रि, िशवालयों में उमड़ी भीड़ सिमडेगा समेत जिले के अन्य क्षेत्रों महाशिवरात्रि उल्लासपूर्ण माहौल में मनायी गयी़ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह था़ शिवालयों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी थी़, जहां लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की़ शाम तक […]

भक्ति. सिमडेगा व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनी शिवरात्रि, िशवालयों में उमड़ी भीड़
सिमडेगा समेत जिले के अन्य क्षेत्रों महाशिवरात्रि उल्लासपूर्ण माहौल में मनायी गयी़ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह था़ शिवालयों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी थी़, जहां लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की़ शाम तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के बाेल से गुंजायमान रहा़
केरसई(सिमडेगा) : केरसई के करंगागुड़ी स्थित शिवधाम में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनायी गयी़ सोमवार को कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये गये़ शिवधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा-अर्चना के बाद शिवजी की बारात निकाली गयी. शिव-पार्वती के विवाह का भी मंचन किया गया.
प्रधान जिला जज केके झा, उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं एसपी राजीव रंजन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए़ इससे पूर्व सोमवार की सुबह भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की गयी. शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया.
पुरोहितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करायी़ सुबह सात बजे अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत की गयी. अखंड हरिकीर्तन में कुलुकेरा, सिकरीबिउरा, बासेन व गुझरिया आदि गांव की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. दिन के 2:30 बजे कुलुकेरा से भगवान शिव की बारात निकाली गयी. शिव बारात में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बारात में भगवान शिव के अलावा भूत-पिशाच, बाघ, भालू एवं बानर सेना के वेशभूषा में भक्त शामिल हुए़ शिव बारात में शामिल लोग भक्ति गीतों पर झूम रहे थे़ बीच-बीच में हर-हर महादेव के जयकारे भी लगा रहे थे़ मंदिर परिसर पहुंचने पर भगवान शिव की आरती उतारी गयी़ मंच पर शिव-पार्वती का स्वयंवर कराया गया.
डीसी विजय कुमार सिंह एवं एसपी राजीव कुमार सिंह व उनकी पत्नियां सहित रामरेखा धाम के महंत उमाकांत जी महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष फलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु शिव बारात कार्यक्रम में शामिल हुए़
रात्रि में नागपुरी गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ़ भक्तिगीत भी प्रस्तुत किये गये़ कार्यक्रम को सफल बनाने में मानकी लाल, गोपाल कुलुकेरिया, बैजनाथ केसरी, देवनारायण देहरी, परमानंद सिंह, राधेश्याम प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद, देवेंद्र बेसरा,कैलाश मेहर, दिनेश्वर साय, हीरानाथ साय व फणिभूषण साहा सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >