महिला समेत तीन घायल

हादसा. मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त किनिरकेला मोड़ के समीप एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त गया़ इसी क्रम में पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी़, जिसकी चपेट मेंं आकर तीन लोग घायल हो गये़ घायलों में एक को रेफर किया गया है़ जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के किनिरकेला मोड़ के समीप एक ट्रेलर के […]

हादसा. मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त
किनिरकेला मोड़ के समीप एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त गया़ इसी क्रम में पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी़, जिसकी चपेट मेंं आकर तीन लोग घायल हो गये़ घायलों में एक को रेफर किया गया है़
जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के किनिरकेला मोड़ के समीप एक ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर पर जेसीबी मशीन लदी थी, जो लचरागढ़ से जलडेगा की ओर रहा था.
इसी क्रम में किनिरकेला मोड़ के निकट पेड़ की डाली से जेसीबी मशीन टकरा गयी. इससे जेसीबी मशीन ट्रेलर से नीचे आ गिरी़ पेड़ की डाली भी टूट कर गिरी. डाली गिरने से पास में ही खड़े किनिरकेला निवासी लेवीकादी किड़ो, सुधीर किंडो व ललिता देवी घायल हो गये. घायलों को जलडेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज किया गया. ललिता देवी को रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >