अवैध शराब बनानेवालों के खिलाफ पुलिस का अभियान

कोलेबिरा(सिमडेगा) : अवैध रूप से शराब बनानेवालों के खिलाफ बानो पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह एवं कोलबिरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया. छापामारी के दौरान बोकबा क्षेत्र के करमटोली गांव से भारी मात्रा में कच्चा व तैयार महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया. पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने एक […]

कोलेबिरा(सिमडेगा) : अवैध रूप से शराब बनानेवालों के खिलाफ बानो पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह एवं कोलबिरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया. छापामारी के दौरान बोकबा क्षेत्र के करमटोली गांव से भारी मात्रा में कच्चा व तैयार महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया.
पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने एक टीम बनायी़ इसके बाद सोमवार को उक्त क्षेत्र में छापामारी की गयी. इसमें संजू साहू के घर से छह ड्राम जावा महुआ, 15 लीटर कच्ची शराब व करीब 40 लीटर तैयार शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया. इसके अलावा शराब बनाने में काम आने वाले सामान को जब्त कर लिया. अनिल साहू के घर से काफी मात्रा में जावा, 50 लीटर तैयार शराब बरामद किया गया. अनिल भागने में सफल रहा. पुलिस ने वहां से जब्त सामान को नष्ट कर दिया. वहीं संजु साहू को गिरफतार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >