जंगल के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं

कोलेबिरा : प्रखंड के रामजड़ी पहानटोली में ग्रामसभा एवं वनाधिकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आमसभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जंगल बचाओ आंदोलन के संयोजक जेवियर कुजूर उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जंगल के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं है. जंगल ही हमारा जीवन है. वनाधिकार अधिनियम […]

कोलेबिरा : प्रखंड के रामजड़ी पहानटोली में ग्रामसभा एवं वनाधिकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आमसभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जंगल बचाओ आंदोलन के संयोजक जेवियर कुजूर उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जंगल के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं है.
जंगल ही हमारा जीवन है. वनाधिकार अधिनियम 2006 पर कहा कि वनाधिकार अधिनियम का लाभ उठायें. संशोधित नियमावली 2012 की जानकारी भी दी. आदिवासी अधिकार सुरक्षा महापंचायत के सचिव विक्सल कोंगाड़ी ने जंगलों के साथ आदिवासियों के संबंध में भी विस्तार से बताया़ जंगल बचाओ आंदोलन के सिप्रियन समद ,सुधीर कंडुलना, तेलेस्फोर टोपनो , समर्पण सुरीन आदि ने भी अपने विचार रखे़ कार्यक्रम के बाद जंगल बचाओ अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. इस अवसर पर लेवनाथ कुल्लू, इसहाक डांग, नियरजन बागे, जेम्स कंडुलना, शनिचर डांग, विलासी बागे, विश्राम डांग,केबलिन डांग, कुनुल जोजो व ग्लेडसन के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >