आदिवासियों की उपेक्षा कर रही है सरकार

सिमडेगा़ : पाकरटांड़ प्रखंड के करजीटांड़ में झारखंड मुक्ति मोरचा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव मो गुलरेज अहमद ने की़ उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों की उपेक्षा कर रही है़ आदिवासियों के विकास के लिए कोई भी नीति नहीं बनायी जा रही है. विकास योजनाओं में भी […]

सिमडेगा़ : पाकरटांड़ प्रखंड के करजीटांड़ में झारखंड मुक्ति मोरचा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव मो गुलरेज अहमद ने की़ उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों की उपेक्षा कर रही है़ आदिवासियों के विकास के लिए कोई भी नीति नहीं बनायी जा रही है. विकास योजनाओं में भी उनकी अनदेखी की जा रही है.

इस वर्ष फसल बरबाद हुई, किंतु अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं हुआ है. कृषकों की फसल को निम्न स्तर का बता कर नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं. उन्होंने कहा कि किसान विरोधी नीति का विरोध करने जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष निखिल बाड़ा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन दुबराज लकड़ा ने किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >