युवती पर हमला

कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड के झिरका मुंडा गांव में एक युवक ने गांव की ही एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया़ हमले में युवती की कलाई में गहरे जख्म हो गये़ जानकारी के मुताबिक, झिरका मुंडा निवासी एक युवती पूनम (बदला नाम) अपने घर में थी. इसी क्रम में एक […]

कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड के झिरका मुंडा गांव में एक युवक ने गांव की ही एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया़ हमले में युवती की कलाई में गहरे जख्म हो गये़ जानकारी के मुताबिक, झिरका मुंडा निवासी एक युवती पूनम (बदला नाम) अपने घर में थी.
इसी क्रम में एक अज्ञात युवक उसके घर में घुस गया और उसे कब्जे में कर पास ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ले गया और चाकू से हमला कर दिया़ हमले में युवती की एक अंगुली भी कट गयी है़ घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. युवती बेहोश हो गयी थी. पूनम को ढूंढ़ते हुए उसकी मां आंगनबाड़ी केंद्र पहुंंची़ फिर उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया़ इस संबंध में थाना को लिखित सूचना दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >