नदी में गिरने से एक की मौत

केरसई : नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के किनकेल धोबी टोली निवासी गगन केवट की नदी में गिरने से मौत हो गयी. गगन केवट सोमवार को पांच बजे नदी में नहाने के लिए गया था. इसी क्रम में नदी में गिरने […]

केरसई : नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के किनकेल धोबी टोली निवासी गगन केवट की नदी में गिरने से मौत हो गयी.
गगन केवट सोमवार को पांच बजे नदी में नहाने के लिए गया था. इसी क्रम में नदी में गिरने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि गगन को मिरगी की बीमारी थी. गांव के लोग आज नहाने के लिए नदी गये, तो गगन केवट का शव वहां पर देखा. घटना की सूचना गांववालों को दी गयी. घटना के बाद मुखिया सुनिता एक्का व उपमुखिया कृष्णा मांझी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >