कोलेबिरा में एक की हत्या

कोलेबिरा़ : थाना क्षेत्र के किनबिरा गांव के बसंत सिंह नामक एक युवक की हत्या कर दी गयी है़ जानकारी के मुताबिक, किनबिरा निवासी बसंत सिंह बुधवार से लापता था. बुधवार शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबिन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार को कोलेबिरा-बानो मुख्य पथ पर रैंसिया […]

कोलेबिरा़ : थाना क्षेत्र के किनबिरा गांव के बसंत सिंह नामक एक युवक की हत्या कर दी गयी है़ जानकारी के मुताबिक, किनबिरा निवासी बसंत सिंह बुधवार से लापता था. बुधवार शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबिन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.
शुक्रवार को कोलेबिरा-बानो मुख्य पथ पर रैंसिया बाजारटांड़ के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया़ युवक के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था. सिर पर गंभीर चोट के निशान भी थे.
बाद में उसकी पहचान बसंत सिंह के रूप में की गयी़ पुलिस शव को थाना ले आयी़ शव की पहचान परिजनाें ने की़ इस मामले में कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >