आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सिमडेगा़ : गुजरात में हुए भूमि घोटाले के विरोध में समाहरणालय के निकट आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया़ धरना भी दिया. कार्यकर्ताओें ने नारेबाजी की़ मौके पर विनोद केरकेट्टा ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कौड़ी के मोल जमीन दे दी गयी़ उक्त जमीन की कीमत 125 करोड़ है, किंतु […]

सिमडेगा़ : गुजरात में हुए भूमि घोटाले के विरोध में समाहरणालय के निकट आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया़ धरना भी दिया. कार्यकर्ताओें ने नारेबाजी की़ मौके पर विनोद केरकेट्टा ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कौड़ी के मोल जमीन दे दी गयी़ उक्त जमीन की कीमत 125 करोड़ है, किंतु उसे मात्र दो करोड़ में ही दे दिया गया.

उक्त जमीन को रिसोर्ट बनाने के लिए आवंटित किया गया था, किंतु बाद में उसका उपयोग बदल दिया गया. श्री केरकेट्टा ने कहा कि रिसोर्ट बनाने की योजना समाप्त होते ही जमीन का आवंटन रद्द कर दिया जाना चाहिए था, किंतु ऐसा नहीं किया गया. धरना प्रदर्शन में कमल कच्छप, निरोज मांझी, अरविंद उरांव, भूषण डुंगडुंग, बलिराम मांझी, अनूप टोप्पो, लाल खड़िया, विलासी केरकेट्टा, सुचिता टेटे, सुशीला केरकेट्टा के अलावा अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >