सिपाही ने प्रेमिका की गला काट कर हत्या कर दी

सिमडेगा : जिले के बांसजोर थाना में पदस्थापित सिपाही ने अपनी ही प्रेमिका की गला काट कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी गुरुवार को पुलिस को मिली, जब सिपाही ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. घटना की सूचना मिलने पर एसपी राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. वे मामले की छानबीन कर […]

सिमडेगा : जिले के बांसजोर थाना में पदस्थापित सिपाही ने अपनी ही प्रेमिका की गला काट कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी गुरुवार को पुलिस को मिली, जब सिपाही ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. घटना की सूचना मिलने पर एसपी राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.
वे मामले की छानबीन कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बांसजोर थाना में पदस्थापित सिपाही जितेंद्र उरांव का प्रेम प्रसंग उसके भाई के ही साली तारामनी एक्का से चल रहा था. तारामनी बुंडू की रहनेवाली थी. वह सिपाही पद के लिए परीक्षा लिखने सिमडेगा आयी थी. परीक्षा के बाद वह सोमवार को जितेंद्र से मिलने गयी. जितेंद्र व तारामनी एक्का रात को थाना के निकट ही एक कमरा में रात गुजारे थे. रात गुजारने के बाद रात को ही सिपाही ने तारामनी एक्का की गला काट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ओड़िशा स्थित कपलाश रेलवे ट्रेक के निकट फेंक दिया. बुधवार की रात को सिपाही थाना पहुंच कर घटना के बारे में पुलिस को बताया. पुलिस ने गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास से युवती का शव बरामद कर लिया.
घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला
घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है. सिपाही जितेंद्र उरांव का प्रेम प्रसंग कई वर्षो से उसके भाई की साली तारामनी एक्का के साथ चल रहा था. इसी क्रम में तारामनी सिपाही जितेंद्र पर शादी के लिए कई बार कह चुकी थी. इस बार भी तारामनी शादी के लिए दबाव डाल रही थी. बांसजोर थाना प्रभारी ने भी बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. तारामनी जितेंद्र से शादी करना चाहती थी.
कमरे की तलाशी ली गयी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजीव रंजन सिंह बांसजोर थाना पहुंचे. आरोपी सिपाही से पुछताछ की. उसके बाद मामले की छानबीन शुरू की. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है. श्री सिंह ने बताया कि जिस कमरे में दोनों रात गुजारे थे, उस कमरे की भी तलाशी ली गयी. खून से सना युवती का कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >