शौचालय निर्माण में अनियमितता

जलडेगा : जलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कराये जा रहे शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि बांसजोर प्रखंड के कांसबहाल, खम्हन डांड़ आदि एवं जलडेगा प्रखंड के केलुगा, मयोमडेगा, टिनगिना, करमघाट आदि गांव में शौचालय निर्माण किया […]

जलडेगा : जलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कराये जा रहे शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि बांसजोर प्रखंड के कांसबहाल, खम्हन डांड़ आदि एवं जलडेगा प्रखंड के केलुगा, मयोमडेगा, टिनगिना, करमघाट आदि गांव में शौचालय निर्माण किया जा रहा है. किंतु निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बिना नींव के ही दीवार खड़ी की जा रही है. साथ ही बंगला ईंट एवं अन्य निम्न स्तर के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है.

टंकी निर्माण में भी अनियमितता बरती जा रही है. नाम मात्र के ही गड्ढे खोदे जा रहे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों ने इस की शिकायत पदाधिकारियों से की है किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. हालांकि बीडीओ नागेंद्र तिवारी ने केलुगा गांव में निर्माण कार्य की जांच की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >