सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रही 12वीं मदर तेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गये मैच में प्ले बॉय कुंजनगर की टीम ने वर्ल्ड स्टार क्लब केरसई को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड स्टार क्लब की टीम 82 रन बनायी. इसमें अंजोर एवं चांद ने क्रमश:17 व 16 रन बनाये. प्ले बॉय की ओर से टुनु ने दो विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलने उतरी प्ले बॉय की टीम दस ओवर में ही आवश्यक रन बना लिये. निर्णायक की भूमिका बबलू एवं मुकेश ने निभायी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के संयोजक राजेश कुमार सिंह, अकील अहमद, मो सरफराज आदि अहम भूमिका निभायी. तीन फरवरी को जेडीसीसी लसिया बनाम लिटिल स्टार शिव नगर खुंटीटोली के बीच मैच खेला जायेगा.
