मेले में मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र

सिमडेगा : गणतंत्र दिवस के मौके पर लगनेवाले ऐतिहासिक गांधी मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को मेले में अत्यधिक भीड़ देखी गयी. लोग मेले का जम कर आनंद उठा रहे हैं. दूर दराज से लोग मेला घूमने आ रहे हैं तथा सामानों की जम कर खरीदारी कर रहे हैं. मौत का […]

सिमडेगा : गणतंत्र दिवस के मौके पर लगनेवाले ऐतिहासिक गांधी मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को मेले में अत्यधिक भीड़ देखी गयी. लोग मेले का जम कर आनंद उठा रहे हैं. दूर दराज से लोग मेला घूमने आ रहे हैं तथा सामानों की जम कर खरीदारी कर रहे हैं.
मौत का कुआं एवं विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.मेले में ड्रैगन झूला, बिजली झूला, तोवा तोवा झूला, नाव झूला, मून स्टार झूला के अलावा बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रकार के झूले लगाये गये हैं. बच्चों के साथ बड़े भी झूले का आनंद उठा रहे हैं. मेले में मिक्की माउस व ड्रैगन झूला में बच्चों की भीड़ उमड़ रही है. चित्रहार व थ्री डी शो में युवाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है. भूत बंगला व नागिन शो का लोग आनंद उठाना नहीं भूल रहे हैं.
मेले में विभिन्न प्रकार के खेल तमाशों के अलावा विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी. झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, ओड़िशा, बंगाल के अलावा अन्य स्थानों के लोग अपनी दुकान लेकर यहां पहुंचे हैं.
खिलौनों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी जा रही है. मेले में यूपी का खाजा, आगरा का पेठा एवं बंगाल का भेलपूरी की भी धूम है. विशेष रूप से शाम को लोग सैर सपाटे के लिए मेला में आकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मेले में मिठाइयों की दुकानों की भी लंबी कतार है. मेले से वापसी के क्रम में लोग मिठाइयां लेना नहीं भूल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >