मेहनत व लगन से पढ़ाई करें: मनोज

सिमडेगा : ब्रिलिएंट हाई स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग शिविर का समापन गुरुवार को हुआ.मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह मंत्री सुनीता बेसरा व मुख्य वक्ता के रूप में प्रो मनोज षाड़ंगी उपस्थित थे.समापन समारोह की शुरुआत भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित […]

सिमडेगा : ब्रिलिएंट हाई स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग शिविर का समापन गुरुवार को हुआ.मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह मंत्री सुनीता बेसरा व मुख्य वक्ता के रूप में प्रो मनोज षाड़ंगी उपस्थित थे.समापन समारोह की शुरुआत भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर प्रो मनोज षाड़ंगी ने कहा कि मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें, तभी सफलता मिलेगी. परीक्षा की तैयारी नियमित रूप से करें. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लिपिका मिश्रा ने बच्चों को अच्छे मार्ग पर चलने की सलाह दी.
कोचिंग सेंटर के आचार्य गणेश पाठक ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की बात कही. मौके पर उपस्थित अतिथियों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर मुख्य रूप से भोला शंकर, भरत, लक्ष्मी, ममता, पूजा, प्रिया, शैलेश कुमार, अभिषेक, सुरेंद्र आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >