81719 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया

सिमडेगा : पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 17 जनवरी से होगी. सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन सुबह आठ बजे किया जायेगा. पूरे जिले में 81219 बच्चों को पोलियोरोधी दवा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रखंडवार आंकड़े के मुताबिक बानो में 11090, बोलबा में 4124, जलडेगा में 10940, कोलेबिरा में 10627, कुरडेग […]

सिमडेगा : पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 17 जनवरी से होगी. सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन सुबह आठ बजे किया जायेगा.
पूरे जिले में 81219 बच्चों को पोलियोरोधी दवा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रखंडवार आंकड़े के मुताबिक बानो में 11090, बोलबा में 4124, जलडेगा में 10940, कोलेबिरा में 10627, कुरडेग में 11821, सिमडेगा शहरी क्षेत्र में 14672, सिमडेगा ग्रामीण क्षेत्र में 5900, ठेठइटांगर में 12545 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सात बूथ बनाये गये हैं. 17 ट्रांजिट टीम सहित कुल 727 टीम बनाये गये हैं. वहीं 90 सुपरवाइजर, 672 सहिया एवं 1446 वैक्सिनेटर की नियुक्ति की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >