मेरोमडेगा जल्द आदर्श ग्राम बन जायेगा

– उपायुक्त ने पौधरोपण व तालाब निर्माण का जायजा लिया – मेरोमडेगा को गोद ले चुके हैं उपायुक्त, किसानों को किया प्रोत्साहित सिमडेगा : उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने राजस्व गांव मेरोमडेगा का दौरा किया. मेरोमडेगा को गोद ले चुके उपायुक्त श्री सिंह ने यहां पर पौधरोपण एवं ताालाब निर्माण योजना का जायजा लिया. इस […]

– उपायुक्त ने पौधरोपण व तालाब निर्माण का जायजा लिया
– मेरोमडेगा को गोद ले चुके हैं उपायुक्त, किसानों को किया प्रोत्साहित
सिमडेगा : उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने राजस्व गांव मेरोमडेगा का दौरा किया. मेरोमडेगा को गोद ले चुके उपायुक्त श्री सिंह ने यहां पर पौधरोपण एवं ताालाब निर्माण योजना का जायजा लिया. इस दौरान उपस्थित किसानों को कृषि के प्रति प्रोत्साहित भी किया. केलाघाघ डैम से निकलनेवाली नहर के प्रभाव से पूरे मेरोमडेगा छायी हरियाली देख कर उपायुक्त काफी प्रभावित हुए.
उपायुक्त ने संतोष एवं प्रसन्नता जतायी. कृषि विभाग एवं आत्मा के प्रयास से उक्त गांव में सब्जी, गेहूं एवं मसूर की फसल लहलहा रहे हैं. किसानों की मेहनत से यह गांव जिले के आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होने के कगार पर है. उपायुक्त ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि जिस किसी भी क्षेत्र में नहर के द्वारा सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहां लघु सिंचाई विभाग के सहयोग से डीप बोरिंग करायी जायेगी. ताकि एक भी खेत सिंचाई सुविधा से अछूता नहीं रहे.
उपायुक्त ने मेरोमडेगा गांव के लोगों की समस्याओं से भी रू-ब-रू होते हुए कहा कि कोई आम जनता प्रत्यक्ष रूप से उनसे मिलकर अपनी समस्याओं का निदान करा सकता है.उन्होंने कहा कि मेरोमडेगा की तरत ही पूरे जिले के गांव को विकसित करना है. पेयजल की समस्या पर उन्होंने विभागीय कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे पेयजल संयंत्र लगाने का प्राक्कलन अविलंब तैयार करें. मौके पर ही उन्होने पेयजल विभाग के सचिव एपी सिंह से दूरभाष के माध्यम से विभागीय स्वीकृति प्राप्त कर ली.
उपायुक्त ने पेयजल विभाग के द्वारा निर्मित शौचालय का भी भौतिक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने मौजूद विभागीय अधिकारियों से कहा कि यदि वे अपने -अपने काम को समन्वय स्थापित कर सुचारू रूप से करें तो सिमडेगा जिला का नाम जल्द ही राज्य में एक विकसित जिला के रूप में होगा. उपायुक्त ने गव्य विभाग के द्वारा चारा काटने का मशीन वितरण, मत्स्य विभाग के द्वारा तालाबों को विकसित करने, कृषि से 50 पंपसेट का वितरण, करने की बात कही मौके पर ठेठईटांगर बीडीओ उपलब्ध कंबल का वितरण उपायुक्त द्वारा गरीबों के बीच किया गया.
मौके पर ठेठईटांगर बीडीओ हरि उरांव, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एमआई के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >