सिमडेगा इलेवन ने जीता खिताब

सिमडेगा : स्थानीय अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी राजा कुमार मित्रा उपस्थित थे. मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा राइनोज की टीम ने राहुल के 47, संतोष के […]

सिमडेगा : स्थानीय अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी राजा कुमार मित्रा उपस्थित थे.
मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा राइनोज की टीम ने राहुल के 47, संतोष के 36 व बलजीत के 31 रन की बदौलत 179 रन बनाये. सिमडेगा इलेवन की ओर से सिद्धू व जगदीश ने तीन-तीन विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलते हुए सिमडेगा इलेवन की टीम ने जगदीश के 63 रनों की पारी के बदौलत तीन विकेट शेष रहते ही जरूरी रन बना लिये. इसमें शाहिद ने नाबाद 36 व मनीष ने 28 रनों का योगदान किया. सिमडेगा राइनोज की ओर से गेंदबाजी करते हुए असाम ने तीन व राहुल ने दो विकेट लिये. निर्णायक की भूमिका शिवम कुमार व सौरभ कुमार ने निभायी. विजेता टीम को 7100 रुपये व ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप दिया गया. इसके अलावा मुख्य अतिथि डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये प्रदान किये. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल में खेल भावना का होना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा के खेल के माध्यम से भी कैरियर बनाया जा सकता है. किंतु शिक्षा जरूरी है. मौके पर मुख्य रूप से तौकीर उसमानी, श्रीराम पुरी, युसूफ खान, सुबोजित मौलिक, तस्सू आदि उपस्थित थे.
जिलास्तरीय टीम घोषित: प्रतियोगिता के माध्यम से अंडर 19 जिलास्तरीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गयी. गठित टीम तीन जनवरी से धनबाद में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. चयनित टीम में इमरान, निशांत सिंह, सिटू सिंह, रोशन सिंह, असन , रोहन सिंह, आकाश, रामा, जगदीश, असर जमाल, जिशान, आशुतोष, संतोष जायसवाल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >