हाथियों ने महिला को कुचला

बानो (सिमडेगा) : बानो प्रखंड के कई पंचायत इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से परेशान हैं. जंगली हाथियों ने झुंड के कहर से अब तक दो लोगों की जान गयी है. वहीं 20 घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. हाथियों के दल ने दो दिन पूर्व जराकेल में साइबल सिंह को मारने के बाद […]

बानो (सिमडेगा) : बानो प्रखंड के कई पंचायत इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से परेशान हैं. जंगली हाथियों ने झुंड के कहर से अब तक दो लोगों की जान गयी है. वहीं 20 घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है.
हाथियों के दल ने दो दिन पूर्व जराकेल में साइबल सिंह को मारने के बाद बीती रात बड़ारायका में एक महिला रेजिना उरांव को कुचल कर मार डाला. घटना से उकौली, बड़काडुइल, कनारोंवा, बांकी, बेड़ाइरगी सहित अन्य पंचायत के लोग भयभीत हैं.
25 दिसंबर की रात्रि हाथियों के दल ने बुरुहोंजर, रायका, बड़ारायका, गंझुटोली आदि गांव में रात भर कोहराम मचाया. हाथियों का दल 10 बजे करीब बुरुहोजर गांव पहुंचा. वहां पीटरसमद व मंगल समद का धर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद 11 बजे लगभग बड़ारायका में एक महिला काे कुचल कर मार डाला. हाथियों के लगातार हमले से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. गांव के लोग बानो व लचरागढ़ रात में रहने के लिए चले जा रहे हैं. वहीं कई गांव के लोग रात जगा कर रहे हैं.
वन विभाग हाथियों को भगाने के लिए प्रयास कर रहा है. लेकिन अभी भी हाथियों का झुंड बानो प्रखंड के विभिन्न गांव में डेरा जमाये हुए हैं. हाथी भगाने के लिए बंगाल से टीम भी पहुंच गयी है. हाथियों का दल एक ओर घर को क्षतिग्रस्त कर रहा है. वहीं घर में रखे धान को भी चट कर जा रहे हैं. इससे ग्रामीण चिंतित हैं. इस साल खेती भी बारिश के कारण सही ढंग से नहीं हुई है. ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से उचित पहल करने की मांग की.
हाथी भगाओ टीम पहुंची
बंगाल के बांकुडा से हाथी भागने के लिए टीम बानो पहुंच गयी है. टीम में कुल आठ सदस्य हैं. टीम ने सुबह रायका गांव जाकर घटनास्थल सहित क्षेत्र का दौरा किया. लोगों को हाथी को भगाने के बारे में जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि अभियान का आरंभ शाम से किया जायेगा.
डीसी ने जानकारी ली
सिमडेगा डीसी विजय कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली. बीडीओ व वन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होनें डीएफओ सिमडेगा को बानो में कैंप करने का निर्देश दिया. कहा कि बानो प्रखंड से हाथियों को भगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाये, ताकि यहां जानमाल की क्षति नहीं पहुंचे.
विधायक ने सहायता राशि दी
तोरपा विद्यायक पौलुस सुरीन ने बानो प्रखंड का दौरा किया. हाथियों के द्बारा मारे गये मृतक के परिजन को पांच हजार रुपया दिया. प्रभावित लोगों से घटना की जानकारी ली. वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >