पुलिस पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र

सिमडेगा : क्राइम कंट्रोल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम(सीसीसीएनएस) के तहत पुलिस पदाधिकारियों को ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने का प्रशिक्षण ग्रुपवार दिया जा रहा है. प्रथम बैच का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में कई एसआइ व एएसआइ ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने के अलावा अन्य जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. […]

सिमडेगा : क्राइम कंट्रोल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम(सीसीसीएनएस) के तहत पुलिस पदाधिकारियों को ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने का प्रशिक्षण ग्रुपवार दिया जा रहा है. प्रथम बैच का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में कई एसआइ व एएसआइ ने भाग लिया.
प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने के अलावा अन्य जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. प्रशिक्षण पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव दे रहे हैं. दूसरे बैच के प्रशिक्षण की शुरुआत शीघ्र ही की जायेगी. प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों को शनिवार को प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाण पत्र डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने दिया.
जिन्हें प्रमाण पत्र दिया गया इसमें बोलबा के एसआइ अरुण कुमार महथा, कुरडेग के एसआइ रवींद्र कुमार, सिमडेगा के एसआइ गौरी शंकर सिन्हा, सिमडेगा के एएसआइ विद्यानंद महतो, ओड़गा के एएसआइ मिथलेश पासवान, पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआइ राम राज सिंह, एएसआइ शालिग्राम गोस्वामी, एएसआइ राजा राम सिंह एवं एसआइ सुशील कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >