ठेठइटांगर : रेंगारीह थाना क्षेत्र के बाघचटा बरबेड़ा भंडारटोली में 20 दिसंबर की रात्रि 60 वर्षीय रोजालिया मिंज की हत्या गला काट कर दी गयी थी. किंतु घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हालांकि हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने आरोपियों के कुछ कपड़े पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद किये हैं.
मालूम हो कि उक्त महिला की हत्या कर आरोपियों ने उसके शव को बोरा में डाल केलाघाघ डैम में फेंक दिया था. पुलिस ने 21 दिसंबर को डैम से बिना सिर का शव बरामद किया था. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया था. पुलिस अब तक मृतकाका सिर भी बरामद नहीं कर पायी है.
