कार्य में लापरवाही बरदाश्त नहीं: उपायुक्त

सिमडेगा : उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के तहत फेज 5 से फेज 8 तक के निर्माणाधीन एवं लंबित प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजनओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त श्री सिंह ने लंबित योजनओं की विस्तारपूर्वक जानकारी […]

सिमडेगा : उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के तहत फेज 5 से फेज 8 तक के निर्माणाधीन एवं लंबित प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजनओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त श्री सिंह ने लंबित योजनओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली.
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है एवं कार्य की प्रगति काफी धीमी है. उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिले के मुख्य सड़कों का पक्कीकरण कर दिया गया है, किंतु ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों की स्थिति अभी भी काफी बदहाल है. जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है. यदि कार्य की प्रगति में विधि व्यवस्था के कारण समस्या आ रही है तो जानकारी दें.
समस्याओं को शीघ्र दूर किया जायेगा. संवेदक लक्ष्य एवं समय के अंदर अपना कार्य पूरा करें अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में कार्यपालक अभियंता राज किशोर सिंह, सहायक अभियंता प्रदीप उरांव , रंजन कुमार सिन्हा, रामचंद्र प्रसाद दिवाकर, कनीय अभियंता अशोक प्रसाद, रामाकान्त सिंह, मनोज सिन्हा, विश्वास कुमार सिंह, कृष्णकांत यादव एवं मुमताज कंस्ट्रक्शन के मो नसीम, कृष्णा कंसट्रक्शन के जगरनाथ साहू, गायत्री कंसट्रक्शन के विवेक, मां भवानी कंस्ट्रक्शन के शिवजी गुप्ता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >