ध्वस्त पूल के नीचे गिरने से एक की मौत

कुरडेग. प्रखंड के खिंडा पंचायत के कुसियारपानी पुल से नीचे गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सुनील कुमार सिदार कुनकुरी निवासी अपने दोस्तों के साथ हेठमा आया था. रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिल मंे तीन लोग कुसियारपानी आ रहे थे. किसी को मालूम नहीं था कि पुल टूटा हुआ है. पुल पहंुचने […]

कुरडेग. प्रखंड के खिंडा पंचायत के कुसियारपानी पुल से नीचे गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सुनील कुमार सिदार कुनकुरी निवासी अपने दोस्तों के साथ हेठमा आया था. रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिल मंे तीन लोग कुसियारपानी आ रहे थे. किसी को मालूम नहीं था कि पुल टूटा हुआ है. पुल पहंुचने पर ब्रेक लगाया, किंतु मोटरसाइकिल पुल पर चालक सुनील गिर गया. एक व्यक्ति पुल के ऊपर ही गिरा जो बच गया. सुबह मंे उनके परिजन पहुंचे. कुरडेग पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची. एएसआइ पंचलाल राम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई कर सिमडेगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >