प्रेमी युगल की शादी करायी गयी

जलडेगा. बांसजोर थाना के पास मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी पुलिस ने करायी. जानकारी के मुताबिक 2013 से ही तरगा नवा टोली निवासी सुरेंद्र मांझी का प्रेम प्रसंग कपलास ओडि़शा निवासी ममता कुमारी से चल रहा था. किंतु इधर सुरेंद्र शादी करने से इंकार करते हुए फरार हो गया था. उक्त मामले में […]

जलडेगा. बांसजोर थाना के पास मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी पुलिस ने करायी. जानकारी के मुताबिक 2013 से ही तरगा नवा टोली निवासी सुरेंद्र मांझी का प्रेम प्रसंग कपलास ओडि़शा निवासी ममता कुमारी से चल रहा था. किंतु इधर सुरेंद्र शादी करने से इंकार करते हुए फरार हो गया था. उक्त मामले में भाजपा नेता मनोज नगेसिया ने पहल की. मनोज नगेसिया ने सुरेंद्र को पकड़ कर बांसजोर थाना ले गया. थाना में दोनों पक्ष को बुलाकर समझाया गया. समझाने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गये. दोनों युवक युवती का ब्याह थाना के निकट स्थित शिव मंदिर में कराया गया. पंडित बसंत पांडेय ने धर्म विधि को संपन्न कराया. इस अवसर पर थाना प्रभारी सामुएल लिंडा, अनिल कुमार मिश्रा, उद्धव सिंह, बुद्धदेव प्रधान, मोतीलाल सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >