आदिवासी छात्र संघ ने सिमडेगा कॉलेज में नामांकन बंद कराया

कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शनफोटो फाइल:11एसआइएम:4-प्रदर्शन करते आदिवासी छात्र संघ के सदस्यसिमडेगा. आदिवासी छात्र संघ के सदस्यों ने युवा अध्यक्ष अखिलेश तिर्की के नेतृत्व में सिमडेगा कॉलेज में चल रहे बीए पार्ट वन एवं इंटर प्रथम वर्ष के नामांकन पर रोक लगा दिया. विद्यार्थियों ने कार्यालय कार्य को ठप करा दिया. छात्र संघ के […]

कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शनफोटो फाइल:11एसआइएम:4-प्रदर्शन करते आदिवासी छात्र संघ के सदस्यसिमडेगा. आदिवासी छात्र संघ के सदस्यों ने युवा अध्यक्ष अखिलेश तिर्की के नेतृत्व में सिमडेगा कॉलेज में चल रहे बीए पार्ट वन एवं इंटर प्रथम वर्ष के नामांकन पर रोक लगा दिया. विद्यार्थियों ने कार्यालय कार्य को ठप करा दिया. छात्र संघ के छात्र-छात्राएं विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. युवा अध्यक्ष अखिलेश तिर्की का कहना था कि अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों से सामान्य जाति की तरह शुल्क लिया जा रहा है. जब तक इसमें संशोधन नहीं किया जाता नामांकन बंद रहेगा. इसके अलावा संघ के सदस्य छात्राओं के कॉमन रूम को खाली करने, छात्राओं के शौचालय की सफाई कराने सहित अन्य मांगें कर रहे थे. प्रदर्शन करने वालों में इंजरस खलखो, रोहित मिंज, अंकित लकड़ा, संदीप कुजूर, अतुल तिर्की, सुशील खेस, जोय कुजूर, अबनेजर लकड़ा, विनय मिंज, अमित मिंज, एनोस कुजूर के अलावा अन्य छात्र शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >