कुएं में गिरने से महिला की मौत

सिमडेगा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेमरटोली में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय सुरानी डांग मंगलवार की रात्रि अपने घर में थी. किंतु सुबह उसका शव पास के ही एक कुएं में देखा गया. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर […]

सिमडेगा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेमरटोली में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय सुरानी डांग मंगलवार की रात्रि अपने घर में थी. किंतु सुबह उसका शव पास के ही एक कुएं में देखा गया. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां चिकित्सकों ने शव का अंत्यपरीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >