आदिवासी छात्र संघ ने मनाया स्थापना दिवस

सिमडेगा. आदिवासी कॉलेज छात्रावास में आदिवासी छात्र संघ ने 15वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी छात्र संघ के नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. साथ ही आदिवासी समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिये पहल करने का निर्णय लिया गया. यह भी निर्णय लिया गया कि […]

सिमडेगा. आदिवासी कॉलेज छात्रावास में आदिवासी छात्र संघ ने 15वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी छात्र संघ के नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. साथ ही आदिवासी समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिये पहल करने का निर्णय लिया गया. यह भी निर्णय लिया गया कि सभी आदिवासी संगठन मंच पर आकर आदिवासी हित में कार्य करेंगे. कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो, विनोद तिर्की, राकेश केरकेट्टा, प्रदीप कुजूर, जयंत लकड़ा, अखलेश तिर्की, सरिता कुल्लू, ग्लोरिया बिलुंग, हेलेना बिलुंग, सुरेश कुल्लू, रेश्मा केरकेट्टा, जीसी बिलुंग, अपोलिना कुजूर, इंजरूस खलखो, अंकित लकड़ा, रोहित मिंज, सुशील खेस, सुलेखा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >