वार्ड सभा में कई योजनाओं का चयन

सिमडेगा. वार्ड नंबर 12 के अपर बाजार मुख्य पथ के पश्चिम सब्जी मंडी के निकट मंगलवार को वार्ड सभा का आयोजन किया गया. सभा में आसपास के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे. वार्ड सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. लोगों ने कहा कि कच्ची नाली होने के कारण काफी परेशानी का सामना […]

सिमडेगा. वार्ड नंबर 12 के अपर बाजार मुख्य पथ के पश्चिम सब्जी मंडी के निकट मंगलवार को वार्ड सभा का आयोजन किया गया. सभा में आसपास के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे. वार्ड सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. लोगों ने कहा कि कच्ची नाली होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आसपास में एक यूरिनल की आवश्यकता पर भी लोगों ने बल दिया. वार्ड सभा में उक्त स्थल के आसपास में एक नाली, यूरिनल, पीसीसी पथ तथा डस्ट बीन लगाने की मांग की गयी.

वार्ड समिति के प्रस्ताव में उक्त योजनाओं को पारित किया गया. सभा में मनोज अग्रवाल, दिनेश गोयल, राजेश कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विद्या देवी, रामअतार अग्रवाल, प्रकाश विश्वकर्मा, सुमन अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, रौशनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, सुनीता अग्रवाल के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >