नप की बैठक में कई निर्णय लिये गये

सिमडेगा. नगर परिषद की बैठक आज परिषद कार्यालय के सभागार मंे अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्थायी समिति का गठन किया गया. जिसमें सुनीता देवी, सिलबिना लकड़ा, अरुण सिंह, फिदाउल रहमान, सहरू नायक चुने गये. इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न वार्डो के लिये विकास योजनाओं का चयन किया गया. बैठक […]

सिमडेगा. नगर परिषद की बैठक आज परिषद कार्यालय के सभागार मंे अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्थायी समिति का गठन किया गया. जिसमें सुनीता देवी, सिलबिना लकड़ा, अरुण सिंह, फिदाउल रहमान, सहरू नायक चुने गये. इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न वार्डो के लिये विकास योजनाओं का चयन किया गया. बैठक में परिषद का आय बढ़ने पर जोर दिया गया. कांट्रेक्ट पर रखे गये नागेश्वर रविदास व बांके बिहारी के मानदेय वृद्धि पर भी चर्चा की गयी. बैठक में एक वार्ड पार्षद ने कहा कि मार्केट कांप्लेक्स परिसर में एसटी तथा एससी को दिये गये दुकानों पर अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है. इसके जवाब में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर दुकानों को खाली कराया जायेगा. दुकान जिनके नाम से आवंटित है, वे आगे आयें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >