हत्या के विरोध में निकला मौन जुलूस

सिमडेगा. संगीता केरकेट्टा हत्याकांड के विरोध में आदिवासी छात्र संघ के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने मौन जुलूस निकाला. जुलूस की शुरुआत सिमडेगा कॉलेज परिसर से की गयी. मौन जुलूस में शामिल विद्यार्थी मुख्य पथ, महावीर चौक, झूलन सिंह चौक, कचहरी रोड होते हुए अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहंुचे. यहां पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. […]

सिमडेगा. संगीता केरकेट्टा हत्याकांड के विरोध में आदिवासी छात्र संघ के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने मौन जुलूस निकाला. जुलूस की शुरुआत सिमडेगा कॉलेज परिसर से की गयी. मौन जुलूस में शामिल विद्यार्थी मुख्य पथ, महावीर चौक, झूलन सिंह चौक, कचहरी रोड होते हुए अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहंुचे. यहां पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

सभा में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वक्ताओं ने कहा कि संगीता केरकेट्टा पार्ट वन की छात्रा थी, जिसकी निर्मम हत्या कर दी गयी. साथ ही उनके परिवारवालों को धमकी भी दी जा रही है. कार्यक्रम के दौरान हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गयी. यह भी निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर अखिलेश तिर्की, मोनिका तिर्की, इनरस खलखो, सुशील केरकेट्टा, तरसिला केरकेट्टा, प्रभा केरकेट्टा, मोहित केरकेट्टा के अलावा अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >