संगठन की मजबूती पर चर्चा

सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में आजसू पार्टी छात्र मोरचा की बैठक जिला संयोजक तिलका रमण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आशीष सिंह के छात्र मोरचा का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी को मजबूत स्थिति में पहंुचाने की उम्मीद जतायी गयी. बैठक में चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय […]

सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में आजसू पार्टी छात्र मोरचा की बैठक जिला संयोजक तिलका रमण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आशीष सिंह के छात्र मोरचा का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी को मजबूत स्थिति में पहंुचाने की उम्मीद जतायी गयी. बैठक में चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि विद्यार्थियों के समक्ष कोई भी समस्या हो तो वह आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलने एवं कई विद्यालयों में मनमाने ढंग से फीस वसूल करने पर भी चर्चा की गयी तथा उचित कदम उठाने का निर्णय लिया गया. बैठक में विनय बाघवार, महानंद नायक, महादेव राम, विशाल राम, संजय राम,सुजीत लकड़ा, जोनसन, अमित टोप्पो, निशांत एक्का, राहुल तिग्गा, अंचल केरकेट्टा, रोशन तिर्की, लवकुश, रोनित नायक, सियानंद नायक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >