बाहर के संवेदकों को तरजीह दिये जाने का विरोध

संवेदकों की बैठक में लिये गये कई निर्णयफोटो फाइल:5एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित संवेदकसिमडेगा. परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में जिले के संवेदकों की बैठक जिला परिषद सदस्य नील जस्टीन बेक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभागों द्वारा बाहर के संवेदकों को तरजीह दिये जाने का विरोध किया गया. बैठक में कहा गया कि बेरोजगार लोगों […]

संवेदकों की बैठक में लिये गये कई निर्णयफोटो फाइल:5एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित संवेदकसिमडेगा. परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में जिले के संवेदकों की बैठक जिला परिषद सदस्य नील जस्टीन बेक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभागों द्वारा बाहर के संवेदकों को तरजीह दिये जाने का विरोध किया गया. बैठक में कहा गया कि बेरोजगार लोगों द्वारा निबंधन कराने के बाद भी वर्षों से काम नहीं मिल रहा है. साथ ही विभाग द्वारा मनमानी की जा रही है. बैठक में निर्णय लिया गया कि एक समिति गठित कर आनेवाले दिनों में संवेदकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा. साथ ही सरकारी विकास कार्य के निविदा में समिति के माध्यम से हिस्सा लिया जायेगा. अगली बैठक 14 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उमा शंकर प्रसाद, बजरंग प्रसाद, संजय तिर्की, कैलाश शर्मा, पुना बेसरा, राजदीप कुमार, महावीर बड़ाइक, जयप्रकाश पुरी, शंभु केसरी, ए अंजुम, शंभु भगत, मनीष कुमार, विकास जैन, रामा पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >