बोलेरो में सवार गिरोह द्वारा चोरी की घटना को दिया जा रहा है अंजाम, सीसी टीवी फुटेज से हुआ घटना का खुलासाप्रतिनिधिसिमडेगा. शहरी क्षेत्र में शटर तोड़ कर चोरी की घटना में वृद्धि हुई है. शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार बोलेरो में सवार कुछ लोगों का एक दल है, जो घूम घूम कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. एक चोरी का प्रयास 30 जून को सुबह 4. 36 बजे के करीब किया गया. एक बोलेरो नीचे बाजार मुख्य पथ के किनारे स्थित अल्ट्राटेक मैटेरियल सप्लाई दुकान के पास रूकी. बोलेरो से पांच लोग बैग में कुछ सामान लेकर उतरे. शटर को कपड़ा से ढंक दिया गया. उसके बाद कपड़ा के अंदर बैठक कर शटर को काटने का प्रयास किया गया.इस दौरान एक व्यक्ति लगातार मेन रोड पर नजर रखे हुए था. शटर को काटने में सफल नहीं हो सके. सफलता नहीं मिलने के बाद वे लोग चले गये. आज दुकानदार की नजर हल्की कटिंग शटर के ऐंगल पर पड़ी. उसके बाद सीसी टीवी फुटेज को खंगाला गया. फुटेज में कुछ लोग दिख रहे है. जिसे कुछ हद तक पहचाना जा सकता है. पिछले दिनों थाना के बगल में स्थित बीरू कांप्लेक्स के एक दुकान कंप्यूटर वर्ल्ड से लगभग ढाई लाख रुपये का लैपटॉप व अन्य सामान की चोरी कर ली गयी थी.
फोटो: शहरी क्षेत्र में चोरों की घटना बढी
बोलेरो में सवार गिरोह द्वारा चोरी की घटना को दिया जा रहा है अंजाम, सीसी टीवी फुटेज से हुआ घटना का खुलासाप्रतिनिधिसिमडेगा. शहरी क्षेत्र में शटर तोड़ कर चोरी की घटना में वृद्धि हुई है. शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. सूत्रों […]
