डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया

फोटो: 1 एसआईएम: 11- डिजिटल भारत कार्यक्रम को देखते अधिकारी.सिमडेगा. समाहरणालय में बुधवार को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रसारण को लाइव देखा गया. समाहरणालय सभागार परिसर में प्रधानमंत्री द्वारा जारी डिजिटल भारत सप्ताह के कार्यक्रम को देखा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन को भी अधिकारियों व कर्मचरियों सहित जनप्रतिनिधियों ने सुना. देश भर में […]

फोटो: 1 एसआईएम: 11- डिजिटल भारत कार्यक्रम को देखते अधिकारी.सिमडेगा. समाहरणालय में बुधवार को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रसारण को लाइव देखा गया. समाहरणालय सभागार परिसर में प्रधानमंत्री द्वारा जारी डिजिटल भारत सप्ताह के कार्यक्रम को देखा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन को भी अधिकारियों व कर्मचरियों सहित जनप्रतिनिधियों ने सुना. देश भर में एक से सात जुलाई तक डिजिटल भारत के तहत संपादित होने वाले कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया. कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय में मुख्य रूप से प्रभारी डीसी विजय कुमार मुंजनी, एसी नागेंद्र सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, जिलजा परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का, उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, डीईओ अपराजिता झा, कार्यपालक अभियंता मनोज हंसदा के अलावा काफी संख्या में अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >