बानो (सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के कारमाटी सरनाटोली में शनिवार की रात विषैला करैत सांप के डंसने से दो सगे भाइयों रवि बड़ाइक (17) व राहुल बड़ाइक (10) की मौत हो गयी. दोनों कुंवर बड़ाइक के पुत्र थे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हुआ इलाज : घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रवि व राहुल शनिवार की रात अपने घर में सो रहे थे. रात करीब 11 बजे करैत सांप ने दोनों को डंस लिया.
इससे कुवंर बड़ाइक के घर में कोहराम मच गया. दोनों बच्चों को तत्काल जलडेगा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. लेकिन वहां इनका इलाज सही ढंग ने नहीं हो पाया. मरीजों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया.
