कर्मचारियेां का शिष्टमंडल सविल सर्जन से मिला

सिमडेगा. झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा व शिक्षा विभाग कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज सिविल सर्जन से मिला. सिविल सर्जन के कार्यालय में कर्मचारी का प्रतिनिधिमंडल 10 सूत्री मांग को लेकर सीएस डॉ बेनेदिक मिंज से मिला. बातचीत के दौरान सिविल सर्जन ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जुलाई माह में कर्मचारियों का […]

सिमडेगा. झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा व शिक्षा विभाग कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज सिविल सर्जन से मिला. सिविल सर्जन के कार्यालय में कर्मचारी का प्रतिनिधिमंडल 10 सूत्री मांग को लेकर सीएस डॉ बेनेदिक मिंज से मिला. बातचीत के दौरान सिविल सर्जन ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जुलाई माह में कर्मचारियों का एसीपी तथा एमएसीपी दे दिया जायेगा. कर्मचारियों का वेतन माह के पांच तारीख तक कर दिया जायेगा. इसके अलावा अन्य मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया गया. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से नागेश्वर प्रसाद चौधरी, सुशील कुमार सिंह, विजय उरांव, राजेद्र सिंह मुंडा, पुष्पा कुमारी, मर्था कुसूम बागे के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >