सिमडेगा. जेपी उद्यान में झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ जिला समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यासागर प्रसाद ने किया. कार्यशाला में वर्तमान राजनैतिक परिवेश में महासंघ की भूमिका विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. राज्य सचिव भूषण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार देश के अंदर मजदूर विरोधी, किसान विरोधी एवं कर्मचारी विरोधी अध्यादेश लाने का प्रयास कर रही है. जिसका विरोध किया जायेगा. महासंघ के जिला सचिव काशीनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है. ऐसी स्थिति में गोलबंद हो कर मजबूत आंदोलन करने की आवश्यकता है. कार्यशाला में जानकारी दी गयी कि मॉनसून सत्र के दौरान अगस्त में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. 29 जून को धरना देने एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया.कार्यक्रम में जतरू भगत, पूर्णदेव कापर, हेमंत सिंह, असगर अंसारी, मनसा राम सिंह मुंडा, प्रभुलाल शर्मा, प्रभुनाथ पंडित, सिकंदर महतो, शिवनारायण महतो, सतीश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यशाला
सिमडेगा. जेपी उद्यान में झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ जिला समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यासागर प्रसाद ने किया. कार्यशाला में वर्तमान राजनैतिक परिवेश में महासंघ की भूमिका विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. राज्य सचिव भूषण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार देश के अंदर मजदूर विरोधी, […]
