नशा उन्मूलन दिवस मनाया गया

सिमडेगा. छोटानागुपर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा तसर सेंटर स्थित कल्याण सिलाई सेंटर परिसर में नशा उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा से होनेवाली परेशानियों को बताया गया. पूर्व सिस्टर मिलानी कुजूर ने बताया कि नशा से पूरा परिवार बरबाद हो जाता है. संस्था के सचिव प्रियंका सिन्हा ने कार्यक्रम […]

सिमडेगा. छोटानागुपर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा तसर सेंटर स्थित कल्याण सिलाई सेंटर परिसर में नशा उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा से होनेवाली परेशानियों को बताया गया. पूर्व सिस्टर मिलानी कुजूर ने बताया कि नशा से पूरा परिवार बरबाद हो जाता है. संस्था के सचिव प्रियंका सिन्हा ने कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को ट्रैफिकिंग से बचने के उपाय बताये. उन्होंने किशोरियों को स्वरोजगार से जुड़ने का भी आह्वान किया. किशारियों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया. कार्यक्रम के दौरान रोनी शर्मा रूपा मिश्रा, सुनिता डांग, जॉय लकड़ा, सुबीर, पूनम कुमारी, द्रोपदी कच्छप, विनीता कुमारी आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >