प्रज्ञा केंद्र की होगी जांच

सिमडेगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में स्थित प्रज्ञा केंद्र की जांच का निर्देश कार्यपालक दंडाधिकारी को दिया है. इफतखारूल हक ने एसडीओ से शिकायत की थी कि प्रज्ञा केंद्र द्वारा ऑन लाइन प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के बावजूद शुल्क वसूली की जा रही है. साथ ही श्री हक ने प्रज्ञा केंद्र एनएसी टू […]

सिमडेगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में स्थित प्रज्ञा केंद्र की जांच का निर्देश कार्यपालक दंडाधिकारी को दिया है. इफतखारूल हक ने एसडीओ से शिकायत की थी कि प्रज्ञा केंद्र द्वारा ऑन लाइन प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के बावजूद शुल्क वसूली की जा रही है. साथ ही श्री हक ने प्रज्ञा केंद्र एनएसी टू द्वारा वसूली किये गये शुल्क संबंधी रसीद की छाया प्रति भी एसडीओ को उपलब्ध कराया था. शिकायत के आलोक में ही एसडीओ दिलेश्वर महतो ने कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण को उक्त मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन जमा करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >