फोटो फाइल:5एसआइएम:11-युवकों को थाने ले जाती पुलिस.कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत कनजोगा गांव के लोगों ने अपराधी होने के संदेह में दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. उक्त युवकों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक कनजोगा ग्राम के लोगो ने मंगलवार को अहले सुबह दो युवकांे को संदिग्ध अवस्था में गांव में घूमते देखा. पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम चंद्रभान साहू पिता डोमन साहू, सेवरा टोली गुमला एवं करमा लोहरा पिता रामधन लोहरा, खंूटी निवासी बताया. सख्ती से जांच करने पर दोनों के पास से एक रिवॉल्वर व एक पिस्टल के साथ कुछ जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल कोलेबिरा पुलिस को दी. कोलेबिरा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.
ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
फोटो फाइल:5एसआइएम:11-युवकों को थाने ले जाती पुलिस.कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत कनजोगा गांव के लोगों ने अपराधी होने के संदेह में दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. उक्त युवकों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक कनजोगा ग्राम के लोगो ने मंगलवार को अहले सुबह […]
