मजदूर दिवस पर मजदूरों ने निकाली रैली

ढोल नगाडे़ के साथ सैकड़ों मजदूर महिला-पुरुष ने रैली में भाग लियाफोटो फाइल:2एसआइएम:1-रैली में शामिल लोग.सिमडेगा. मजदूर यूनियन के तत्वावधान में मजदूर दिवस के मौके पर रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह कर रहे थे. ढोल-नगाड़े के साथ रैली में मजदूर वर्ग के सैकड़ों महिला-पुरुष ने भाग लिया. […]

ढोल नगाडे़ के साथ सैकड़ों मजदूर महिला-पुरुष ने रैली में भाग लियाफोटो फाइल:2एसआइएम:1-रैली में शामिल लोग.सिमडेगा. मजदूर यूनियन के तत्वावधान में मजदूर दिवस के मौके पर रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह कर रहे थे. ढोल-नगाड़े के साथ रैली में मजदूर वर्ग के सैकड़ों महिला-पुरुष ने भाग लिया. रैली की शुरूआत नगर भवन परिसर से की गयी. रैली में शामिल मजदूर झूलन सिंह चौक, महावीर चौक, मुख्य पथ, नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गये. यहां वापस कचहरी रोड होते हुए पुन: नगर भवन परिसर पहुंचे. रैली में शामिल लोग मजदूर यूनियन जिंदाबाद, मजदूरों की समस्याएं दूर करो, मजदूरों का शोषण बंद करो आदि नारेबाजी कर रहे थे. रैली में शामिल महिला-पुरुष काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. रैली में यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अलावा कुरबान खान, रंजीत मेहर, गोविंद मेहर, सुरेश मेहर, जगदीश सिंह, मकबूल खान, इसीदोर केरकेट्टा, विनय साहू, रामचंद्र साहू के अलावा काफी संख्या में कुली-रेजा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >