महुआ की खरीदारी नहीं की गयी

केरसइ/जलडेगा. : सरकार द्वारा महुआ सहित अन्य वन उत्पादों की खरीदारी में लाइसेंस की अनिवार्यता लागू किये जाने पर व्यापरियों ने इसका विरोध किया है. इसके विरोध में केरसई साप्ताहिक बाजार सहित जलडेगा व कोनमेरला साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों ने महुआ, धान, चावल, चिरौंजी, इमली आदि की खरीदारी नहीं की. इससे ग्रामीणों को बैरंग ही […]

केरसइ/जलडेगा. : सरकार द्वारा महुआ सहित अन्य वन उत्पादों की खरीदारी में लाइसेंस की अनिवार्यता लागू किये जाने पर व्यापरियों ने इसका विरोध किया है. इसके विरोध में केरसई साप्ताहिक बाजार सहित जलडेगा व कोनमेरला साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों ने महुआ, धान, चावल, चिरौंजी, इमली आदि की खरीदारी नहीं की.

इससे ग्रामीणों को बैरंग ही घर लौटना पड़ा. खरीदारी बंद होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि वन संपदा ही उनके रोजी रोटी का साधन है. किंतु बिक्री नहीं होने के कारण उक्त लोग मुसीबत में पड़ गये हैं. यदि यही स्थिति रही तो ग्रामीण भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >