महुआ व्यावसायी संघ ने की बैठक

फोटो: 2 एसआईएम: 8- बैठक में उपस्थित व्यवसायीकोेलेबिरा. प्रखंड के बानां रोड स्थित बाजार टांड़ परिसर में महुआ व्यवसायी संघ की बैठक पैरू सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक मंे महुआ व्यापारी संघ का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से दुर्गेश प्रसाद को अध्यक्ष एवं श्याम प्रसाद साहू को सचिव बनाया गया. बैठक में झारखंड […]

फोटो: 2 एसआईएम: 8- बैठक में उपस्थित व्यवसायीकोेलेबिरा. प्रखंड के बानां रोड स्थित बाजार टांड़ परिसर में महुआ व्यवसायी संघ की बैठक पैरू सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक मंे महुआ व्यापारी संघ का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से दुर्गेश प्रसाद को अध्यक्ष एवं श्याम प्रसाद साहू को सचिव बनाया गया. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा महुआ फुल को मादक पदार्थ एवं खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध जारी किया गया. इस बात का विरोध संघ ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार के अव्यावहारिक एवं विवेकहीन नीति के कारण सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान एवं बाजार हाट में कृषि उपज एवं वन उपज से संबंधित खरीद-बिक्री को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव कुमार, चिंतामणि पति, शिव लाल प्रसाद, जीतन साहू, रामकृष्ण मिश्रा, डेले साहू, मोतीलाल साह, ब्रजेश साहु, अरुण नाग आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >