सीडीपीओ को दिया आवेदन

प्रतिनिधि:छतरपुर:पलामूछतरपुर प्रखंड के आकाबाका गांव के लोगों ने सीडीपीओ रूपेश कुमार सिन्हा को आवेदन देकर आंगनबाड़ी बंद रहने की शिकायत की है. कहा है कि सेविका सेहरा खातून गांव से बाहर रहती है,कभी गांव आती ही नहीं है. इस तरह आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कैसे हो रहा है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. शिकायत […]

प्रतिनिधि:छतरपुर:पलामूछतरपुर प्रखंड के आकाबाका गांव के लोगों ने सीडीपीओ रूपेश कुमार सिन्हा को आवेदन देकर आंगनबाड़ी बंद रहने की शिकायत की है. कहा है कि सेविका सेहरा खातून गांव से बाहर रहती है,कभी गांव आती ही नहीं है. इस तरह आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कैसे हो रहा है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. शिकायत करनेवालों में इशरत हुसैन, तनवीर अंसारी, सईद अनवर, हजरा बानो, उस्मान अंसारी, जैतुन बीबी, मकसुद आलम, माजरा खातून, नौशाद अली आदि के नाम शामिल है.कूप निर्माण पूरा कराने की मांगपांडू:पलामू. पांडू के ओबरा गांव के रामभजन राम ने मनरेगा के तहत कूप निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग उपायुक्त से की है. उन्होंने डीसी, डीडीसी, नोडल पदाधिकारी आदि को प्रतिलिपि सौंप कर आरोप लगाया है कि अभिकर्ता रामजीत राम, मेठ निर्मल राम, मुखिया विशुनदेव ठाकुर, रोजगार सेवक मेराज अहमद के द्वारा फरजी तरीके से एक लाख 27 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है, लेकिन उसका कूप निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >