फोटो: 29 एसआईएम: 10- विद्यालय में छात्र से बातचीत करते राहुल पुरवार.कोलेबिरा. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के एमडी राहुुल पूरवार ने कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोंगराम, मध्य विद्यालय रामजड़ी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोलेबिरा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बोंगराम में विद्यालय के शिक्षकों को ईमानदारी पूर्वक शिक्षा का निर्वाह करने को कहा. कहा कि शिक्षक कार्यालय का कार्य बाद में निबटायें. पहले बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें. बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन कर उनके मानसिक विकास को बढ़ाया जा सकता है. विद्यालय में शिक्षकों, डीएसइ, बीइइओ, बीपीओ के साथ उन्हांेने बैठक की. बैठक में अभियान की प्रगति, छात्रों के विद्यालय में ठहराव, विद्यालय प्रबंध समिति, नया नामांकन आदि विषयों पर चर्चा की. उन्होंने प्रत्येक वर्ग में जाकर विद्यालय के पठन-पाठन कायार्ें एवं मध्याह्न भोजन की जांच की. श्री पुरवार ने विद्यालय में सचिन बाड़ा नामक एक बालक का नामांकन भी किया.
विद्युत बोर्ड के एमडी ने स्कूल का निरीक्षण किया
फोटो: 29 एसआईएम: 10- विद्यालय में छात्र से बातचीत करते राहुल पुरवार.कोलेबिरा. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के एमडी राहुुल पूरवार ने कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोंगराम, मध्य विद्यालय रामजड़ी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोलेबिरा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बोंगराम में विद्यालय के […]
