..दुकान निर्माण कार्य का शिलान्यास

फोटो फाइल:28एसआइएम:9- शिलान्यास करते अध्यक्ष व उपाध्यक्षसिमडेगा. महावीर चौक में एसबीआइ के एटीएम के निकट नगर पंचायत बोर्ड के मद से तीन दुकानों का निर्माण किया जाना है. जिसका मंगलवार को किया गया. शिलान्यास नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं उपाध्यक्ष संतोष देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर व शिलापट का […]

फोटो फाइल:28एसआइएम:9- शिलान्यास करते अध्यक्ष व उपाध्यक्षसिमडेगा. महावीर चौक में एसबीआइ के एटीएम के निकट नगर पंचायत बोर्ड के मद से तीन दुकानों का निर्माण किया जाना है. जिसका मंगलवार को किया गया. शिलान्यास नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं उपाध्यक्ष संतोष देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर व शिलापट का अनावरण कर किया. नागरिक सुविधा योजना के तहत होने वाले दुकान निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि दो लाख 92 हजार छह सौ रुपये है. इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने कहा कि शहरी क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है.शहरी क्षेत्र में अन्य सैकड़ों दुकानें बनायी जायेगी तथा इच्छुक लोगों को दिया जायेगा ताकि लोगों को रोजगार मिल सके. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण आरंभ कराया जायेगा.मौके पर मुख्य रूप से संवेदक शंभु भगत, जीतु साव, वीरू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >