:7:::: इंटरनेट कैफे पर लगी रही भीड़

सिमडेगा. सोमवार को मैट्रिक व इंटर विज्ञान एवं कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया गया. रिजल्ट देखने के लिये शहर के सभी इंटरनेट कैफे पर छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लगभग पांच बजे इंटरनेट पर रिजल्ट जारी किया गया. सभी विद्यार्थी जल्द से जल्द अपना रिजल्ट देखने के लिये लालायित थे. इस दौरान किसी के चेहरे […]

सिमडेगा. सोमवार को मैट्रिक व इंटर विज्ञान एवं कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया गया. रिजल्ट देखने के लिये शहर के सभी इंटरनेट कैफे पर छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लगभग पांच बजे इंटरनेट पर रिजल्ट जारी किया गया. सभी विद्यार्थी जल्द से जल्द अपना रिजल्ट देखने के लिये लालायित थे. इस दौरान किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर मायूसी झलक रही थी. रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. चार बजे रिजल्ट जारी करने की घोषणा की गयी थी. किंतु इंटरनेट कैफे पर तीन बजे से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ लगने लगी थी. रिजल्ट के बाद किसी को मिठाइयां बांटते हुए देखा गया तो किसी के आखों में आंसू भी देखे गये. रिजल्ट जो भी इंटरनेट कैफेवालों की कमाई अच्छी हुई. इधर सहभागी कंप्यूटर सेंटर ने नि:शुल्क रिजल्ट की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी. यहां पर छात्र-छात्राओं की अत्यधिक भीड़ देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >