बस स्टैंड में गंदगी का अंबार

फोटो फाइल:23एसआइएम:9-बस स्टैंड परिसर में पड़ा कचरे का ढेरसिमडेगा. बस स्टैंड में गंदगी का अंबार लगा है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काफी भव्य बस स्टैंड का निर्माण तो कर दिया गया है. किंतु सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है. हालांकि नगर पंचायत को बस स्टैंड से […]

फोटो फाइल:23एसआइएम:9-बस स्टैंड परिसर में पड़ा कचरे का ढेरसिमडेगा. बस स्टैंड में गंदगी का अंबार लगा है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काफी भव्य बस स्टैंड का निर्माण तो कर दिया गया है. किंतु सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है. हालांकि नगर पंचायत को बस स्टैंड से लाखों रुपये राजस्व प्राप्त हो रहा है. फिर भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य की बात है. हालांकि सफाई की जिम्मेवारी बस स्टैंड के ठेकेदारों को दी गयी है. इसके लिये ठेकेदार द्वारा करार भी किया गया है. किंतु इसके बावजूद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है. गंदगी के कारण हर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. बस स्टैंड में प्रति दिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है. लोगों ने बस स्टैंड को साफ सुथरा रखने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >