सिमडेगा : सामटोली में आदिवासी छात्र संघ की बैठक सुरसेन बुढ़ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आदिवासी समाज की दशा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.साथ ही आदिवासी समाज को दिशा प्रदान करने के लिए आदिवासी छात्र संघ का विस्तार करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही समिति को भंग करते हुए समिति का पुनर्गठन 23 अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया. 23 अप्रैल को बालक कल्याण छात्रवास में दिन के डेढ़ बजे से बैठक होगी. जिसमें आदिवासी छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया.
